फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM expressed displeasure over the poor quality of forelane construction work

फोरलेन निर्माण कार्य में खराब गुणवत्ता मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Mon, 27 Dec 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over the poor quality of forelane construction work
मऊ। डीएम अमित सिंह बंसल ने सोमवार को एनएच.-29 का निर्माणाधीन फोरलेन चौड़ीकरण कार्य बदुआ गोदाम से ताजोपुर का निरीक्षण किया। मार्ग में बन रहे पुल, अंडरपास आदि का जायजा लिया। कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता अपेक्षित न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट की। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि गुणवत्तापूर्ण ढ़ंग से कार्य कराया जाए। ताकि मार्ग का उपयोग जन सामान्य द्वारा किया जा सके। कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। निर्देश दिया कि किसी भी दशा में कार्य की गुणवत्ता प्रभावित नहीं होनी चाहिए। डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि जनपद में चल रहे समस्त निर्माण कार्यो को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। अन्यथा संबंधित ठेकेदार एवं संस्था के विरूद्ध नियमानुसा कठोर कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान केहरि सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी, कार्यदायी संस्था के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed