फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM banished 15 people from the district, 35 criminals will mark their attendance in the police station

Mau News: डीएम ने 15 को किया जिलाबदर, 35 अपराधी थाने में लगाएंगे हाजिरी

Tue, 06 Aug 2024 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
DM banished 15 people from the district, 35 criminals will mark their attendance in the police station
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को गुंडा एक्ट के 14 अपराधियों को छह माह के लिए, एक को चार माह के लिए जिला बदर किया है। 35 लोगों को थाने में हाजिरी के आदेश जारी किया है। इसी के साथ गोवध में दो लोगों के वाहन जब्त करने और चार लोगों का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

छह माह के लिए प्रिंस सिंह निवासी मड़हा थाना मोहम्मदाबाद गोहना, फिरोज शाह अहमद निवासी डोमनपुरा हिबा थाना दक्षिण टोला, राम चौहान निवासी नसीराबाद खुर्द थाना हलधरपुर, पंकज साहनी निवासी सहरोज थाना कोपागंज, राहुल गोंड निवासी आदेडीह थाना सरायलखंसी, सोनू चौहान निवासी ठकुरमनपुर थाना सरायलखंसी, शैलेंद्र खरवार उर्फ शालू निवासी सरौदा थाना चिरैयाकोट, कादिर अहमद निवासी कसाई टोला करीमुद्दीनपुर थाना घोसी, शिवकुमार यादव निवासी पूनापार थाना घोसी, राकेश राजभर निवासी कोड़रा थाना कोपागंज, पवनेश निवासी भैरोपुर थाना घोसी, रवि चौहान निवासी कसारा थाना कोपागंज, मोनू कश्यप निवासी कोड़र थाना रानीपुर, प्रमोद गोंड निवासी धर्मपुर नाकियहवा थाना मधुबन को जिलाबदर किया गया है। जियाउल निवासी पठान टोला थाना कोतवाली को चार माह के लिए जिला बदर किया है। जिलाधिकारी ने कोपागंज नगर पंचायत के पूर्व नगर अध्यक्ष हेलाल अहमद अंसारी निवासी फुलेलपुरा थाना कोपागंज, बेलाल अहमद अंसारी निवासी फुलेलपुरा, अहमद जमाल निवासी मदनपुर सोनिया बड़ा थाना कोतवाली का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed