फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM asks for e-school feedback from Basic Education Department

डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगा ई पाठशाला का फीड बैक

Sat, 04 Jul 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
DM asks for e-school feedback from Basic Education Department
मऊ। मिशन प्रेरणा के अंर्तगत एसआरपी, एआरपी उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला के अंतर्गत दूरदर्शन केंद्र उत्तर प्रदेश द्वारा पूर्वाह्न नौ बजे से एक बजे तक तथा आकाशवाणी लखनऊ से 11 बजे से 12 बजे तक शैक्षिक कार्यक्रम प्रसारित कराया जाता है। उक्त कार्यक्रम के अभिभावकों और बच्चों से फीडबैक प्राप्त कर अवगत कराएं। जिससे उसमें और सुधार किया जा सके। क्या अधिक से अधिक बच्चों द्वारा इसका लाभ लिया जा रहा है, क्या सामग्री बच्चों को अच्छी लग रही है। इसका फीडबैक अवश्य उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि सबसे पहले कक्षा एक के बच्चों पर ध्यान दें। क्योंकि अगर कक्षा एक के बच्चों में सुधार आ गया तो वह आगे की कक्षाओं में भी बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर समस्त खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा किस प्रकार से शिक्षा के प्रति बच्चों को आकर्षित करना है एक-एक करके बताया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने बताया कि अपने जनपद को निश्चित रूप से एक प्रेरक जनपद बनाना है। इसमें सभी खंड विकास अधिकारी लगनतापूर्वक कार्य करेंगे। इस अवसर पर समस्त खंड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed