{"_id":"581240384f1c1bc877bc4bd5","slug":"dm-angry-at-the-carelessness","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर दिखाए तेवर तीखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर दिखाए तेवर तीखे
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
मतदाता पुनरीक्षण अभियान
विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा में बेहतर कार्य करने पर जिलाधिकारी निखिलचंद शुक्ल ने सेक्टर मजिस्ट्रेट परियोजना निदेशक बीबी सिंह, एआरओ जेपी त्रिपाठी एवं सहायक लेखाधिकारी पीके सक्सेना की सराहना की। उन्हें प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करने का निर्देश दिया। जबकि कार्य में लापरवाही बरतने पर एडीओ समाज कल्याण एवं सहायक सांख्यिकी अधिकारी अनिल कुमार को चेतावनी दी।
डीएम ने कहा कि पहली जनवरी 2017 के आधार पर हो रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण के दौरान अर्ह मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। स्वीप प्रोग्राम के तहत जनपद में मतदाताओं को मतदान करने एवं मतदाता बनने के लिए मतदाता शिक्षा के तहत जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के सभी विकास खंडों के सभी बूथों पर अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में 86 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 11 जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गयी है।
जेंडर रेसियो एवं इपीक रेसियो की अब तक की प्रगति रेसियो की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में डीलीशन का कार्य अवश्य करें। कहा कि महिला मतदाताओं का नाम घर-घर जाकर अवश्य बढ़ायें। 28 व 29 को पूरी तरह से बीएलओ घर-घर जायें वरना 31 अक्टूबर के बाद उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि चारों तहसीलों के लिए अलग-अलग अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गयी है।
विज्ञापन
ये अधिकारी मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा करेंगे। चेतावनी दी कि जिस सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं बीएलओ की प्रगति खराब होगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । इस अवसर पर सीडीओ आशुतोष द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय, परियोजना निदेशक बीबीसिंह, बन्दोबस्त चकबन्दी अधिकारी आलोक कुमार, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय आदि रहे।