फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM and SP tested the security arrangements of the prison

Mau News: डीएम ओर एसपी ने परखी कारागार की सुरक्षा व्यवस्था

Tue, 30 Jan 2024 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
DM and SP tested the security arrangements of the prison
मऊ। जिला अधिकारी अरुण कुमार ने पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के साथ सोमवार को जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान पुरुष एवं महिला बैरकों सहित रसोई घर का भी निरीक्षण किया गया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम की संचालन व्यवस्था के साथ ही उनकी सक्रियता की जांच की गई। जिलाधिकारी ने बंदियों से कारागार में मिलने वाली सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए बंदियों को सरकार द्वारा दी जाने वाली समस्त सुविधाओंं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश कारागार अधीक्षक को दिए। उन्होंने कारागार अधीक्षक को मैन्यू के हिसाब से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने, सीसीटीवी कैमरों की अनवरत सक्रियता रखने को कहा। करीब एक घंटे के निरीक्षण करने के बाद दोनों ने कारागार के सभी पहलुओं की जांच की। बताया कि सुरक्षा को लेकर कारागार मेंं किसी प्रकार की कोताही नहीं होेनी चाहिए।
विज्ञापन

कारागार अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान में जिला कारागार में कुल 730 बंदी है, जिनमें 682 पुरुष, 20 महिला एवं 28 किशोर बंदी शामिल है। सजायाफ्ता कैदियों में 337 पुरुष एवं आठ महिला सम्मिलित हैं। शेष विचाराधीन बंदी हैं। जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान जिला कारागार से संबंधित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed