फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM and SP of mau inspects harvesting in Dharampur Bintolia

डीएम, एसपी ने धर्मपुर बिनटोलिया में किया कटान का निरीक्षण

Tue, 28 Jul 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
DM and SP of mau inspects harvesting in Dharampur Bintolia
मऊ। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी तथा पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मधुबन क्षेत्र के धर्मपुर विनटोलिया में हो रहे कटान क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को कटान को रोकने के लिए सारी व्यवस्था करने का सख्त निर्देश दिया। वहां पर कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाने का फरमान जारी किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामवासियों को मॉस्क वितरित किया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कटान क्षेत्र को देखते हुए वहां पर 24 घंटे पुलिस की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता सिंचाई, सीओ उपस्थित रहे। डीएम ने बताया कि ग्रामीणों को नाव की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि इन गांवों में आबादी तक रास्ता सही है। कदाचित कई ऐसे लोग है जो खेतों में पाही बना लिए है, उनके लिए दिक्कत हो सकती है। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के लोगों का पूरी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed