{"_id":"5f99af808ebc3e9ba75ca125","slug":"dled-examinations-will-be-held-at-seven-examination-centers-mau-news-vns555330541","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात परीक्षा केंद्रों पर होगी डीएलएड परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात परीक्षा केंद्रों पर होगी डीएलएड परीक्षाएं
विज्ञापन
मऊ। जिले में डीएलएड परीक्षाएं 30 अक्तूबर से सात परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसमें 2364 प्रशिक्षु शामिल होंगे। इसके मद्देनजर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद तथा डायट प्राचार्य ने केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली। बैठक में परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने तथा कोविड गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा कराने का निर्देश दिया।
डीएलएड 2013, 2014, 2015 प्रथम सेमेस्टर तथा तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 अक्तूबर से चार नवंबर तक होगी। नगर स्थित डीएवी इंटर कालेज, डीएवी बालिका इंटर कालेज, तालीमुद्दीन इंटर कालेज, एएल नोमानी इंटर कालेज, सोनीधापा इंटर कालेज, जीवन राम इंटर कालेज सहित सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 2364 प्रशिक्षु शामिल होंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक मजिस्ट्रेट तथा एक पर्यवेक्षक की तैनाती होगी। इसके साथ ही सचल दस्ता चक्रमण कर परीक्षा केंद्र की निगरानी करेंगे।
परीक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद तथा डायट प्राचार्य ने डायट में केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली। डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक हर हाल में परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराएंगे। सभी व्यवस्था पूर्ण कर ली जाए। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर डायट प्राचार्य प्रभुनाथ चौहान ने केंद्र व्यवस्थापकों को विस्तार से परीक्षा नियमों को बारीकी से बताया।