फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Diwali has faded away for the people of Bindtolia village.

बिंदटोलिया गांव के लोगों के लिए फीकी होकर रह गई दीवाली

Sun, 23 Oct 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Diwali has faded away for the people of Bindtolia village.
दुबारी। धर्मपुर विशुनपुर के बिंटोलिया गांव के लोग बाढ़ से त्रस्त हैं। गांव में कटान तेज होने से ग्रामीण अपने मकान को तोड़ कर कीमती समान निकाल बचाने में जुटे हुए हैं। पांच दिन में चार लोगों का मकान नदी में विलीन हो गया। आधा दर्जन मकान नदी की जद में हैं। लेकिन प्रशासन की तरफ से कटान रोकने के उपाय नहीं किये जा रहे हैं।
विज्ञापन

धर्मपुर बिशुनपुर के बिंटोलिया और नई बस्ती के लोग हर साल बाढ़ की त्रासदी से गुजरते हैं। बस्ती में लगभग चार सौ परिवार थे।
सन् 2019 से लगातार कटान होने के बाद बिंटोलिया गांव में 100 घर ही बचे हैं। दो माह पूर्व के कटान पीड़ित लोग पांच विद्यालयों में दो माह से शरण लिए हुए हैं । पांच दिन में जीतबंधन, जगदंबा, हरिहर, कपूर आदि की मकान कटकर नदी में विलीन हो गया है। श्यामसुंदर, श्याम बिहारी, गोपाल, शीला धोबी, बेलास, बहादुर आदि का मकान भी कटान की जद में है। अब तक राजस्व विभाग या जनप्रतिनिधियों ने पीड़ितों की सुध नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed