फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Divisional supervisor will keep an eye on high school and intermediate exams

Mau News: हाईस्कूल, इंटर की परीक्षा पर नजर रखेंगे मंडलीय पर्यवेक्षक

Mon, 03 Feb 2025 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Divisional supervisor will keep an eye on high school and intermediate exams
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू होने में 21 दिन शेष रह गए हैं। परीक्षा को नकलविहीन कराने की तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। इस वर्ष परीक्षा शुरू होने से लेकर समाप्ति तक मंडलीय पर्यवेक्षक परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगे। निरीक्षण के दौरान किसी तरह की अनियमितता मिलती है तो पर्यवेक्षक परीक्षा की दोनों पालियों की रिपोर्ट बोर्ड को भेजेंगे। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ने चार मंडलीय पर्यवेक्षकों को तैनात किया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 24 फरवरी से प्रस्तावित है। इसके लिए जिले में 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 39213, इंटरमीडिएट में 39773 सहित 78986 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। त्रिस्तरीय कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा पर नजर रखने के लिए बोर्ड मंडलस्तर के पर्यवेक्षकों को लगाया जाएगा। यदि किसी केंद्र पर लापरवाही और अनियमितता मिलती है तो केंद्र व्यवस्थापक पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई होगी। पर्यवेक्षकों को दोनों पालियों की परीक्षाओं की रिपोर्ट बोर्ड को भेजनी होगी। इसके साथ ही जिला प्रशासन की तरफ से परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए चुस्त दुरुस्त व्यवस्था रहेगी। संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल दिनेश सिंह का कहना है कि मंडल से चार पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी गई है। परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed