फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Divisional Annupar gold in kabaddi

मंडलीय कबड्डी में अन्नूपार को स्वर्ण

Mon, 05 Dec 2016 10:57 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Mon, 05 Dec 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बलिया जनपद में चल रही मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में सोमवार को जिले के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने स्वर्ण पदक जीतकर परचम लहराया।
प्रतियोगिता में प्राथमिक बालक कबड्डी संवर्ग में कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के  प्राथमिक विद्यालय अन्नूपार की टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।100 मीटर दौड़ बालक जूनियर संवर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय भैरोपुर तिघरा के संगम साहनी ने स्वर्णपदक जीतकर परचम लहराया।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ बालिका प्राथमिक संवर्ग में कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भदसा की रानी यादव ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि 200 मीटर में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ बालिका संवर्ग में रतनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय इटौरा की रीमा यादव ने रजत पदक जीता। इस दौरान आयोजित की गई प्रतियोगिता में जिला व्यायाम शिक्षक सहेंद्र सिंह, शिक्षक शिवाकांत सिंह आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed