{"_id":"6599977f8d4cc36c880cd1b6","slug":"division-wise-employment-fair-will-be-organized-from-10th-january-mau-news-c-295-1-mau1001-7341-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दस जनवरी से खंडवार होगा रोजगार मेले का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दस जनवरी से खंडवार होगा रोजगार मेले का आयोजन
विज्ञापन
मऊ। जिला सेवायोजन अधिकारी एम आर प्रजापति ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में दस जनवरी को जिले के बेरोजगार अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में सेवायोजित करने के लिए विकास खंडवार रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
बताया कि 10 जनवरी को कृषक महाविद्यालय कोइरियापार, विकास खंड कोपागंज, 12 जनवरी को ग्लोबल आईटीआई परिसर ख्वाजाजहापुर, 13 जनवरी को रामलगन गहिला डिग्री कालेज अमिला, विकास खंड बड़राव में प्रातः 10:30 रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में श्री राम पिस्टन एंड रिंग प्रालि, छैनन क्लाईमेट सिस्टम इंडिया प्रालि, यजाकी इंडिया प्रालि, एडुऐट मैनेजमेन्ट प्रालि, एस एंड एन स्टाफिंग सलूशन, आमधानी प्रालि, क्वेस्सकार्प प्रालि, टाटा मोटर्स तथा महामाया विकास गार्मेन्ट प्रालि आदि कंपनियों की ओर से प्रतिभाग किया जाएगा।
बेरोजगार अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के अनुरूप रोज़गार प्रदान करने की कार्यवाही साक्षात्कार के माध्यम से होगी। रोजगार मेले में जनपद के हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण बेरोजगार पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों की ओर से एडमिन से संबंधित कंपनियों में सेवायोजन पोर्टल से आवेदन करते हुए शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं।