फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   District prison inmates run the shovel , one wounded

जिला जेल में कैदियों के बीच चला फावड़ा, एक घायल

Thu, 20 Aug 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 20 Aug 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
District prison inmates run the shovel , one wounded
 जिला कारागार में निरुद्ध् दो कैदी गुरूवार को आपसी विवाद में ही भिड़ गए। इस दौरान एक कैदी ने दूसरे पर पर फावड़े से वार कर दिया। दोनों कैदी जेल में स्थित खेत में कार्य कर रहे थे उसी दौरान यह हादसा हुआ। शुक्र था अन्य कैदी भी वहां मौजूद थे उन्होंने दोनों को पकड़कर अलग किया अन्यथा बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। आनन फानन जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल भिजवाकर भर्ती कराया। इस मामले में जेल प्रशासन का कहना कि यह दो कैदियों का आपसी विवाद का मामला था। घायल को अस्पताल भेजवाया गया है।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के पाण्डेयपार गांव निवासी व्यास गोंड़ जिला जिले में एक हत्या के मामले में सजायाफ्ता कैदी है। इसी जेल में हत्या के मामले में ही अशोक नामक विचाराधीन कैदी भी है। इस पर अपनी ही पत्नी की हत्या का आरोप है। घायल व्यास गोंड़ के अनुसार उसके गांव में अशोक की ससुराल है। उसके ससुराल के लोगों ने ही अपनी पुत्री की हत्या के मामले में उस पर मुकदमा दर्ज कराया था। जेल में अशोक ने व्यास गोंड़ पर दबाव बना रहा था कि वह उसके ससुराल वालों से उसका समझौता करा दे लेकिन व्यास गोड़ इसके लिए तैयार नहीं था। गुरूवार को दोनों खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अशोक समझौता कराने की ही बात को लेकर व्यास गोंड़ से उलझ गया। देखते ही देखते अशोक ने व्यास गोड़ पर फावड़ा चला दिया। शुक्र था फावड़ा फिसल गया और उसकी पीठ पर दो स्थानों पर गंभीर चोट लगी। आस पास कार्य कर रहे अन्य कैदियों ने दोनों को पकड़ लिया तो जेल प्रशासन भी हरकत में आ गया। प्रभारी जेल अधीक्षक ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचवाया। इस संबंध में प्रभारी जेल अधीक्षक मृत्युंजय त्रिपाठी का कहना है कि दोनों कैदियों के बीच आपसी विवाद का मामला है। जेल के अंदर काम करते समय यह हादसा हुआ लेकिन कैदी को मामूली चोट ही आई है वह खतरे से बाहर है। उसका दवा इलाज कराया जा रहा है। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प लिखा जाएगा।   वीरेंद्र चौहान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed