{"_id":"db3090bbfefced39dc3d39be00f061dc","slug":"district-plans-for-the-gift-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद से जुड़ी योजनाओं के लिए सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद से जुड़ी योजनाओं के लिए सौगात
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
रेल बजट में मऊ से जुड़ी योजनाओं के लिए 1939 करोड़ से अधिक का बजट स्वीकृत हुआ है। जिससे जनपद को सीधा फायदा होगा। न सिर्फ विद्युतीकरण की सौगात मिली है, बल्कि वर्षों से इंदारा-दोहरीघाट के आमान परिवर्तन के लिए भी बजट स्वीकृत हुआ है।
दोहरीघाट तक ही सीमित रेलवे ट्रैक को अब सहजनवा तक ले जाया जाएगा। रेल बजट में जनपद के लिए सुविधाएं मिलने पर लोगों में खुशी है। इसके अलावा बालनिकेतन पर ओवरब्रिज के लिए भी 17.5 करोड़ रुपये मिले हैं। इससे शहरवासी खुश हैं।
विभागीय जानकारी के अनुसार रेल बजट में इंदारा-दोहरीघाट आमान परिवर्तन के तहत 34 किलोमीटर रेल बड़ी लाइन के लिए 119.05 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन
दोहरीघाट- सहजनवां तक नई रेल लाइन में 70 किलोमीटर के लिए 743.55 करोड़ रुपये स्वीकृत हुआ है। पहले सिर्फ दोहरीघाट तक ही छोटी लाइन से ट्रेनें चलती थीं।
यही कारण था कि यहां रेल यात्रियों के सीमित होने से इस पर ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था। किसी प्रकार इस मार्ग पर डेमू ट्रेन चलाई गई। लेकिन एक ही साथ इंदारा से दोहरीघाट तक बड़ी लाइन के साथ ही दोहरीघाट से सहजनवा तक नई रेल लाइन बन जाने से इस रेल मार्ग का संबंध गोरखपुर से लेकर हर आसपास के कई स्थानों से हो जाएगा।
इन दोनों कार्यों के होने से पूरा जनपद खुश है। जिले को तीसरी बड़ी सौगात में बलिया-मऊ वाया शाहगंज ट्रैक के विद्युतीकरण के रूप में मिली है। 160 किलोमीटर विद्युतीकरण के लिए 153.6 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।
इसके अलावा फेफना बलिया-इंदारा वाया शाहगंज के 150 किलोमीटर दोहरीकरण के लिए 922.84 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके अलावा इंदारा-मऊ के बीच में एक समपार के यहां एक आरओबी की भी हरीझंडी मिली है।
मऊ जनपद से जुड़ी इतनी बड़ी परियोजनाओं के रेल बजट में धन स्वीकृत होने पर दोहरीघाट, घोसी, कोपागंज के साथ ही जनपद के लोगों ने रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के प्रति आभार जताया है।
लालजी यादव, महेंद्र यादव, दिनेश चौहान, अनिल राय, बबलू पांडेय, अनिरुद्ध सिंह, रामकृष्ण राजभर आदि ने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि पहली बार जिले में पड़ोसी जनपद के रेल राज्य मंत्री होने का लाभ मिलता नजर आ रहा है।