फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   District panchayat president's three sons including driver, case against laborer

जिला पंचायत अध्यक्ष के तीन बेटों सहित चालक ,मजदूर के विरुद्ध मुकदमा

Thu, 04 Jul 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
District panchayat president's three sons including driver, case against laborer
घोसी(मऊ)। जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे के इंटरलाकिंग ईंट उद्योग के गोदाम और आफिस से मंगलवार की देर रात बरामद अंग्रेजी शराब की बाजार में कीमत करीब 90 लाख रुपये बताई गई है। इस मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला जायसवाल के तीन पुत्रों, अंग्रेजी शराब लाने वाले पंजाब प्रांत के ट्रक चालक तथा ईंट उद्योग में काम करने वाले मजदूर के विरुद्ध पुलिस ने आबकारी एक्ट, अपमिश्रण और धोखाधड़ी आदि की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ट्रक चालक और मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक हरियाणा से फर्जी चालान पर बोझी तक आई। जिला पंचायत अध्यक्ष के तीनों आरोपी बेटों को पुलिस खोज रही है। यह बातें पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने घोसी कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में बताईं। एसपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाल नीरज पाठक व स्वाट टीम प्रभारी अविनाश सिंह की टीम ने ब्लाक रोड पर बोझी बाजार स्थित आनंद जायसवाल के सृजन सीमेंट ईंट उद्योग के परिसर में छापा मारा। वहां गोदाम से 1200 पेटी 180 एमएल और140 पेटी 750 एमएल की क्रेजी रोमियो ब्रांड, अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके अलावा एक बंडल बार कोड के साथ केमिकल सामान, शराब बनाने के लिए काम में आने वाले अपमिश्रण के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष के तीनों बेटे फरार हो गए। इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि ट्रक में भूसी व राख के बोरों से ढक कर रखे गए शराब की पेटियों को खोला गया तो वहां से 12 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके अलावा आठ लीटर अपमिश्रण अंग्रेजी शराब,10 किलोग्राम यूरिया, पांच किलो नौसादर, दो किलोग्राम फिटकिरी आदि बरामद हुई। उपजिलाधिकारी, व तहसीलदार की मौजूदगी में सभी शराब, सामान को ट्रक कोतवाली लाया गया। एसपी ने बताया कि बरामद शराब की कीमत 80 लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed