{"_id":"65735b166278d6acb800805b","slug":"district-magistrate-shared-information-related-to-schemes-in-shakti-samvad-mau-news-c-295-1-mau1003-6022-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: शक्ति संवाद में जिलाधिकारी ने योजनाओं से जुड़ी जानकारियों को किया साझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: शक्ति संवाद में जिलाधिकारी ने योजनाओं से जुड़ी जानकारियों को किया साझा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। मिशन शक्ति फेज-4 के तहत मेगा इवेंट हक की बात का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसमें जिलाधिकारी अरुण कुमार ने शक्ति संवाद में योजनाओं से जुड़ी जानकारियों को साझा किया। डीएम ने महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का अधिक प्रचार-प्रसार करने तथा पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के दिए निर्देश।
उन्होंने यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न तथा दहेज हिंसा आदि से पीड़ित महिलाओं से संवाद करते हुए महिलाओं के संबंध में संचालित योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, महिलाओं तथा बालिकाओं को एक ही छत के नीचे रेस्क्यू, आश्रय, विधिक एवं पुलिस परामर्श तथा चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने हेतु संचालित वन स्टाफ क्राइसिस सेंटर के बारे में भी विस्तृत चर्चा की।
जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) और सामान्य वर्ग के लाभार्थी बच्चों उनके अभिभावकों से इस योजना की ओर से लाभान्वित होने से उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में बताया। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुज कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता, श्रम उपायुक्त, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकस सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी विकास गौतम, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र कुमार सहित महिला कल्याण विभाग की कंचन तिवारी और अनीता सिंह यादव सदस्य बाल कल्याण समिति,अर्चना राय महिला कल्याण अधिकारी, शिवानंद सिंह संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई, संध्या सिंह वन स्टाफ सेंटर और लाभार्थी एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्राएं उपस्थित रहीं।