फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   District-level team raided 33 shops, two fertilizer shops suspended

जिलास्तरीय टीम ने 33 दुकानों पर मारा छापा, दो उर्वरक की दुकाने निलंबित

Tue, 15 Sep 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
District-level team raided 33 shops, two fertilizer shops suspended
मऊ। खरीफ सीजन में किसानों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए कृषि विभाग की टीम ने जिले के सभी तहसीलों में उर्वरक के थोक तथा फुटकर विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी किया। जिलास्तरीय टीम ने 33 दुकानों पर छापा मारकर 13 नमूने लिए। टीम ने तीन दुुुकानों को निलंबित किया। तीन उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी दी। संग्रहित नमूनों को लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में उर्वरक के 11 थोक विक्रेता तथा 400 से अधिक खुदरा विक्रेता हैं। कई उर्वरक की दुकानों से गुणवत्ता परक उर्वरक न मिलने की शिकायत पर जिला प्रशासन की तरफ से सभी तहसीलों पर एक साथ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबादगोहना तहसील में भूमि संरक्षण अधिकारी तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में टीम ने 15 दुकानों पर छापा मारा। कुल दो नमूने लिए।घोसी तहसील में जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार तथा सहायक निदेशक मत्स्य के नेतृत्व में टीम ने सात दुकानों पर छापा मारा। कुल दो नमूने लिए। टीम ने बोझी, गोठा तथा बुढावर की तीन दुकानों को निलंबित किया। तीन उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी दी।
विज्ञापन

सदर तहसील में उप निदेशक कृषि एसपी श्रीवास्तव तथा जिला गन्ना अधिकारी के नेतृत्व में 15 दुकानों छापा मारा गया। पांच नमूना लिया गया। अनियमितता मिलने पर उर्वरक विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी दी। मधुबन तहसील में जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार तथा अपर जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में छापा मारा। छह दुकानों पर छापेमारी में तीन नमूना लिया। जांच से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि संग्रहित नमूनों को लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed