{"_id":"67a362febc6c753079006634","slug":"district-level-conference-of-teachers-applause-continued-for-a-long-time-on-the-attractive-presentation-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau : शिक्षकों का जनपदीय सम्मेलन, छात्राओं की आकर्षक प्रस्तुति पर देर तक बजती रही ताली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau : शिक्षकों का जनपदीय सम्मेलन, छात्राओं की आकर्षक प्रस्तुति पर देर तक बजती रही ताली
Wed, 05 Feb 2025 06:39 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 05 Feb 2025 06:39 PM IST
सार
मुस्लिम इंटर कालेज में शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुती दी जिसे देख हर कोई उत्साहित हो गया और देर तक ताली बजती रही।
विज्ञापन
छात्रों का प्रस्तुती देते हुए
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
माध्यमिक शिक्षकों की समस्याओं को हल करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) का प्रथम जनपदीय सम्मेलन एवं शैक्षिक संगोष्ठी बुधवार को नगर स्थित मुस्लिम इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल दिनेश सिंह रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं का शानदार प्रस्तुति पर देर तक ताली बजती रही।
विज्ञापन
इस अवसर पर सोनीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज की शिक्षिका ऋचा त्रिपाठी के निर्देशन में छात्राएं शिवांगी, नैंसी कन्नौजिया, तान्या मद्धेशिया, निशु मद्धेशिया, प्रीति राजभर ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रा नैंसी सिंह, आराध्या मौर्य, अंशिका मौर्य, ज्योति वर्मा,सृष्टि सिंह,पिंकू ने पेंशन समूह नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि ने छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर प्रदेश कार्यकारिणी से विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा, पूर्व सांसद सालिम अंसारी, श्याम सुंदर यादव,राम अवध, जिलाध्यक्ष जयराम यादव, जिला मंत्री देवानंद, विनोद कुमार सिंह,रवि प्रकाश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन