फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   District Foundation Day

धूमधाम से मना जिले का स्थापना दिवस

Sat, 19 Nov 2016 11:32 PM IST
मऊ
मऊ Updated Sat, 19 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
District Foundation Day
धूमधाम से मना जिले का स्थापना दिवस
मऊ जनपद का स्थापना दिवस बकवल स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पुलिस लाइन के सामने स्थित मैदान में शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हजारों वृद्धों का सामूहिक पूजन-अर्चन किया गया साथ ही उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जिले की स्थापना दिवस पर यह कार्यक्रम कल्पनाथ राय एवं शिक्षाविद शिवशंकर सिंह की याद में आयोजित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि पूर्वांचल में पहली बार इस प्रकार का कार्यक्रम हो रहा है। जिसमें हजारों वृद्धों का सामूहिक रूप से सम्मान किया जा रहा है। कहा कि जनपद के स्थापना के दिन इस कार्यक्रम का महत्व और भी बढ़ जाता है। आज के ही दिन इंदिरा जी की जयंती पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय ने जिले की घोषणा तत्कालीन मुख्यमंत्री नरायनदत्त तिवारी से कराई थी। महज दस सालों में विकास की जो आधारशीला रखी गई वह यहां के लोगों के सामने है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजक कांग्रेस नेता माधवेंद्र सिंह ने कहा कि यह कार्य उन्होंने शिवशंकर सिंह एवं कल्पनाथ राय की स्मृति में किया है। इस महान दिन पर देवतुल्य बुजुर्गों का सम्मान एक अलौकिक कार्य है। सम्मान समारोह में युवाओं ने माधवेंद्र बहादुर सिंह के साथ बुजुर्गों की रवींद्रनाथ मिश्रा द्वारा बोले गए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सामूहिक आरती कर पुष्प वर्षा की। इसके साथ ही सभी बुजुर्गों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सुधा राय ने कहा कि आज का दिन वह भूल नहीं सकती है। कहा कि उन्हें याद है कि कल्पनाथ राय ने तत्कालीन मुख्यमंत्री को बुलाकर जिले की स्थापना की घोषणा कराई और अनगिनत विकास कार्यों की एक शृंखला खड़ी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम को आयोजित कर जनपद की स्थापना दिवस को एक दिव्य रूप दिया गया है।



कार्यक्रम में मुख्य रूप से मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज भुड़सरी रतनपुरा, दयानंद इंटर कॉलेज इटैली, सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कालेज हलधरपुर, कल्पनाथ राय इंटरनेशनल स्कूल, गांधी इंटर कालेज छिछोर, दीपालय कांवेंट स्कूल रतनपुरा के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य आदि के बच्चों से सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत कर वृद्ध पूजन में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर रामदेव सिंह सेंगर, सैनिक विभाग के प्रदेश संयोजक जयप्रकाश सिंह, प्रदेश महासचिव घनश्याम, मन्नान खां, वीरेंद्र तिवारी, भागवत राय, सुरेश आदि रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed