{"_id":"63a4acb230a5f41d113951d8","slug":"district-examination-committee-sealed-138-examination-centers-mau-news-vns6898210165","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जिला परीक्षा समिति ने 138 परीक्षा केंद्रों पर लगाई मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जिला परीक्षा समिति ने 138 परीक्षा केंद्रों पर लगाई मुहर
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र निर्धारण की चल रही प्रक्रिया पूरी हो गई। परीक्षा समिति ने 138 परीक्षा केंद्रों पर अंतिम मुहर लगा दी है। विभाग ने सूची को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इस बार परीक्षा में 89676 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
जिले में 16 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त तथा 436 माध्यमिक विद्यालय हैं। यूूपी बोर्ड परीक्षा 2023 आगामी मार्च माह में प्रस्तावित है। इस बार बोर्ड परीक्षा देने के लिए हाईस्कूल में 47,714 तथा इंटरमीडिएट में 41,962 कुल 89676 परीक्षार्थियों का पंजीकरण हुआ है।
बोर्ड ने मेरिट के आधार पर 131 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की थी। इसमें 63 सहायता प्राप्त, नौ राजकीय तथा 59 वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों तथा पुलिस प्रशासन की तरफ से परीक्षा केंद्रों की गोपनीय जांच कराई गई। सूत्रों की मानें तो रिपोर्ट के अनुसार सात परीक्षा केंद्रों को शामिल करते हुए 138 परीक्षा केंद्रों की सूची को जिला परीक्षा समिति की बैठक में रखा गया।
विज्ञापन
परीक्षा समिति से परीक्षा केंद्रों की मुहर लगने के बाद विभाग ने बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इसके बाद बोर्ड की तरफ से जांच पड़ताल के बाद आगामी सात जनवरी को परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।