{"_id":"60f85bca8ebc3e6d8f79b24b","slug":"district-close-to-being-corona-free-only-one-active-among-8319-patients-mau-news-vns601719930","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना फ्री होने के करीब जिला, 8,319 मरीजों में केवल एक सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना फ्री होने के करीब जिला, 8,319 मरीजों में केवल एक सक्रिय
विज्ञापन
मऊ। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना अगस्त माह तक आने की संभावना के बीच जिला इस महामारी पर विजय प्राप्त करता नजर आ रहा है। वर्तमान में जिले में महज केवल एक सक्रिय मरीज है, जिसका उपचार होम आईसोलेशन में हो रहा है। सकारात्मक बात है कि बीते तीन दिनों से कोई नया संक्रमित मरीज नहीं मिल रहा है। जिले में रिकवरी रेट 99 फीसदी होने के साथ बीते तीन दिन से संक्रमण रेट शून्य हो चुकी है।
जिले में 19 अप्रैल 2020 से में कोरोना संक्रमण का पहला मामला कोपागंज में मिला था। इसके बाद मार्च माह में 29, अप्रैल में 106 के बाद यह ग्राफ बीते 31 मार्च 2021 तक 3,938 मरीजों तक पहुंच गया था। संक्रमण की दूसरी लहर जो कि इस वर्ष एक अप्रैल से शुरू हुई, यहां पहली लहर के सापेक्ष यह काफी भयावह रही। इस बीच न केवल संक्रमण ग्राफ दूना रहा, बल्कि मौत का आकंड़ा भी तेजी से बढ़ा। आंकड़े पर गौर करे तो जो कि 31 मार्च 2021 तक 3938 मरीजों का आंकड़ा था, वह वर्तमान में 8,319 तक पहुंच गया है। एक अप्रैल से अब तक 4,381 मरीज मिल चुके है। पहली लहर में जहां करीब 12 माह में चार हजार से कम मरीज मिले थे, वहीं संक्रमण की दूसरी लहर में महज 80 दिन में यह संख्या चार हजार पार कर गई।
सकारात्मक बात है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप अब न केवल थम सा चुका है, बल्कि यह अपने खात्मे की तरफ है। बुधवार को 900 से अधिक संदिग्धों की जांच में कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। यह सकारात्मक दौर बीते तीन दिन से चल रहा है। वर्तमान में कुल मिल चुके मरीजों में से 8,238 मरीज रिकवर हो चुके है, 80 मरीजों की मौत हो चुकी है। सक्रिय एक मरीज का उपचार होम आईसोलेशन में चल रहा है। वर्तमान में ठीक होने से कोरोना संक्रमण का ग्राफ शून्य हो गया।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ एसएन दुबे ने बताया कि वर्तमान में जिले में एक सक्रिय मरीज है। जिले के कोविड अस्पताल, बीएचयू या किसी अन्य जगहों पर जिले का एक भी संक्रमित मरीज नहीं है।
छह लाख से अधिक लोगों की हो चुकी हैं जांच
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर बीते अप्रैल 2020 से लेकर बुधवार तक करीब छह लाख से लोगों की जांच की जा चुकी है। एंटीजेन से 3 लाख 94 हजार 13 लोगों की जांच की गई। जबकि 2 लाख 44 हजार 549 लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लैब में भेजा जा चुका है। जिसमें 2 लाख 40 हजार 268 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 2 लाख 36 हजार 546 की रिपोर्ट निगेटिव रही। वहीं अब भी 4,281 संदिग्धों की रिपोर्ट आना शेष है।