फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Distributed tablets and smartphones to students

छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित

Sun, 08 May 2022 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Distributed tablets and smartphones to students
डीएसएसए महाविद्यालय दादनपुर अहिरौली के प्रांगण में ब्लॉक प्रमुख डॉ रामकृष्ण यादव एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मधुबन प्रवीण कुंवर सिंह ने विद्यार्थियों को रविवार को स्मार्टफोन एवं टैबलेट वितरित कर संस्कारयुक्त उपयोगी ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। ब्लॉक प्रमुख डॉ रामकृष्ण यादव ने कहा कि आज का समय डिजिटल इंडिया का है। कहा कि आप सभी इस टेबलेट और स्मार्टफोन का प्रयोग शिक्षा संबंधित जानकारी के लिए उपयोग करें। यह आप को शिक्षा संबंधित नई नई जानकारी देने के साथ आप को आगे बढ़ने में सहयोग करेगा। कालेज के प्राचार्य डॉ देवेश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रवीण कुवंर, राघवेंद्र राय शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

निशुल्क स्मार्टफोन पाकर युुवाओं के खिले चेहरे
दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के स्वामी सहजानंद आइटीआई कालेज परसिया सूरजपुर के परिसर में रविवार को युवाओं को तकनीकी सशक्तिकरण योजना के तहत नि:शुल्क टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसी क्रम में रानीपुर ब्लाक मुख्यालय स्थित जनता पीजी कालेज में शनिवार को बीए तथा एमए अंतिम वर्ष के 174 छात्र छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी विक्रांत सिह रिशु रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अतिथि ब्लाक प्रमुख दोहरीघाट प्रदीप कुमार राय उर्फ राजू राय ने व भाजपा नेता अरविंद राय ने 97 लाभार्थियों को टैबलेट / स्मार्टफोन वितरित किया गया। हाथों में टैबलेट पहुंचते ही युवाओं के चेहरे खिल गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि युवाओं के हाथों को तकनीकी रूप से सशक्त करने की दिशा में टैबलेट व स्मार्टफोन मील का पत्थर बनेंगे। सभ्यता और संस्कृति के संस्कारों के साथ-साथ विज्ञान के ज्ञान से ही आधुनिक युग के अनुकूल युवा स्वयं को स्थापित कर सकते हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य महेश चौहान, रवि राय, अंकित राय, सुरेश , फणीश राय, सुमंत राय, शिवानंद राय, सत्यम, रामसरीख व धर्मेंद्र यादव आदि शामिल रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीपुर ब्लाक मुख्यालय स्थित जनता पीजी कालेज में शनिवार को प्रदेश सरकार की तरफ से बीए तथा एमए अंतिम वर्ष के 174 छात्र छात्राओं को नि:शुल्क टैबलेट व स्मार्टफोन का वितरण किया गया। मार्टफोन पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि एमएलसी विक्रांत सिह रिशु ने कहा कि सरकार की तरफ से टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण योजना छात्र छात्राओं को तकनीकी रूप से सक्षम बना रही है। इस दौरान प्रबंधक धनंजय सिह, नोडल प्रभारी संजय कुमार, प्राचार्य डॉ. रामप्रकाश, बृजेश सिह, डॉ. ऋषिकेश पांडेय, मोहम्मद शकील खान, डॉ. सरफराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed