फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Distribute food grains and get drains cleaned before Holi: DM

होली से पहले बांटे अनाज, नालियों की कराएं सफाई : डीएम

Fri, 27 Feb 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Distribute food grains and get drains cleaned before Holi: DM
होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से डीएम की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक हुई। बिजली, पानी, सफाई, खाद्यान्न सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

डीएम ने नगर पालिका मऊ के अधिशासी अधिकारी को सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा नालियों की सफाई और पानी की व्यवस्था, सड़क की सफाई कराने को कहा।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिशासी अभियंता से बिजली के जर्जर तारों को ठीक कराने को कहा, जिससे निर्धारित मानक के अनुसार बिजली आपूर्ति की जा सके। जिला पूर्ति अधिकारी से त्यौहार से पहले खाद्यान्न का वितरण कराने कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचित करें। जिला प्रशासन सदैव आपकी सेवा में तत्पर रहेगा। अफवाहों पर ध्यान ना दें, कोई भी व्यक्ति अगर अपवाह फैलाते हुए पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी इलमारन जी ने बताया कि होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी जगह पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। बैठक में अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, सभी उप जिलाधिकारी, सीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed