फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dispute between two parties after bike overturns, 14 injured in fight

Mau News: बाइक पलटने के बाद दो पक्षों में विवाद, मारपीट में 14 घायल

Wed, 03 Jun 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties after bike overturns, 14 injured in fight
मधुबन के दरगाह में हुई मारपीट में घायल होकर अस्पताल पहुंचे लोग।संवाद
मधुबन थाना क्षेत्र के दरगाह में मंगलवार को बाइक पलटने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें 14 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी घायलों को पुलिस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत वाले आठ लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अजय कुमार (22) पुत्र बेचू बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में मुसहर बस्ती के पास अचानक एक सात वर्षीय बच्चा बाइक के सामने आ गया। बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर बच्चे के परिजनों और बाइक सवार के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में एक पक्ष से मलक (25), रेखा (पत्नी हरिंदर), दिनेश (24), हरिंदर (40), राजेंद्र (50) और पूजा (25) घायल हुए। वहीं दूसरे पक्ष से बेचू (65), अजय कुमार (22), काजल (17), पूनम (30), इंद्रावती (60), संगम (22), सुमन (20) और पिंकू (28) घायल हो गए।
प्राथमिक उपचार के बाद एक पक्ष के मलक, हरिंदर, राजेंद्र और दिनेश तथा दूसरे पक्ष के बेचू, पूनम, इंद्रावती और पिंकू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
घटना के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। एक पक्ष का कहना है कि बाइक टक्कर के विरोध पर महिलाओं के साथ मारपीट की गई, जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते उनके युवक को पकड़कर पीटा गया, जिससे विवाद बढ़ गया।

थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed