फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dispute between tempo driver and bike rider, police did not arrive for 30 minutes

Mau News: टेंपो चालक और बाइक सवार में विवाद, 30 मिनट तक नहीं पहुंची पुलिस

Mon, 18 May 2026 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dispute between tempo driver and bike rider, police did not arrive for 30 minutes
कोपागंज थाना क्षेत्र के कोपागंज चौक पर सोमवार को एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया। बाइक सवार और टेंपो चालक के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
विज्ञापन

घटना के दौरान चौक स्थित एक मिठाई की दुकान पर रखा शीशे का जार गिरकर टूट गया, जिससे दुकान का सामान भी खराब हो गया। करीब आधे घंटे तक चौक पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि चौक पर पुलिस की तैनाती होती तो मामला इतना नहीं बढ़ता। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोपागंज चौक संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है और यहां आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है। इसके बावजूद मौके पर पुलिस की मौजूदगी न होना कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मिठाई दुकानदार ने टूटे जार और खराब हुए सामान का हर्जाना मांगा। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच बहस और समझौते का प्रयास चलता रहा। बाद में कुछ रकम दिए जाने के बाद मामला शांत हुआ।

घोसी सीओ जितेंद्र सिंह ने कहा कि चौक पर पुलिस की ड्यूटी होनी चाहिए। इस तरह की स्थिति में पुलिस की अनुपस्थिति उचित नहीं है। इसकी जानकारी ली जाएगी।

पुलिस तैनाती न होने से बढ़ रहीं घटनाएं
चौक कस्बे का सबसे व्यस्त और संवेदनशील इलाका माना जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौक पर नियमित पुलिस ड्यूटी न होने के कारण आए दिन विवाद, जाम और मारपीट जैसी घटनाएं होती रहती हैं। व्यापारियों और राहगीरों का कहना है कि यदि चौक पर स्थायी रूप से पुलिसकर्मियों की तैनाती रहे तो छोटी घटनाओं को बड़ा रूप लेने से रोका जा सकता है। सोमवार को हुई मारपीट की घटना के बाद एक बार फिर चौक की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed