फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Disposal of 2000 cases in National Lok Adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में 2000 मामलों का निस्तारण

Sun, 13 Dec 2020 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Disposal of 2000 cases in National Lok Adalat
दीवानी कचहरी में राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मामले का निपटारा कराते लोग। - फोटो : MAU
मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को दीवानी कचहरी में जिला जज जितेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला जज जितेंद्र कुमार सिन्हा और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिंह ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

लोक अदालत में कुुल 2000 वादों का निस्तारण करते हुए तीन लाख 74 हजार 990 रुपये अर्थदंड जमा कराया गया। वहीं वाहन दुर्घटना के 14 मामलों में 58 लाख 65 हजार रुपये पीड़ित पक्ष को क्षतिपूर्ति दिलाई गई। वहीं एक करोड़ 97 लाख 10 हजार 969 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी हुआ। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिंह ने बताया कि लोक अदालत में एडीजे कोर्ट नंबर एक बुद्धि सागर मिश्रा ने विद्युत एक्ट के 13 मामलों का निस्तारण करते हुए 8400 रुपये अर्थदंड जमा कराया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय आदिल आफताब अहमद ने 12 मामलों का निस्तारण किया। प्रधान न्यायधीश परिवार न्यायालय कोड नंबर एक आराधना रानी ने 32, कोर्ट नंबर दो फूलचंद पटेल ने 7 मामलों का निस्तारण किया। एडीजे पाक्सो कोर्ट नंबर एक सुरेश कुमार गुप्त ने नौ मामलों का निस्तारण करते हुए 2500 रुपये जमा कराया। एडीजे पाक्सो कोर्ट नंबर तीन रामअवतार प्रसाद ने एक मामले का निस्तारण करते हुए पांच सौ रुपये अर्थदंड जमा कराया। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर दो आसिफ इकबाल रिजवी ने एक मामले का निस्तारण कराया। सीजेएम विनोद शर्मा ने 639 मामलों का निस्तारण करते हुए तीन लाख 41 हजार 550 रुपये अर्थदंड जमा कराया। सिविल जज सीनियर डिविजन शुभम वर्मा ने 16 मामलों का निस्तारण करते हुए एक करोड 48 लाख तीन हजार 952 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट बलवंत भारती ने 152 मामलों का निस्तारण करते हुए 7780 रुपये अर्थदंड जमा कराया। सिविल जज जूनियर डिवीजन सदर न्यायधीश पंकज ने 138 मामलों का निस्तारण करते हुए 8660 रुपये अर्थदंड जमा कराया और 45 लाख 99 हजार 617 रुपये का उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र जारी किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन मुहम्मदाबाद गोहना वकील ने 13 मामलों का निस्तारण कराया। राजस्व के 447 तथा बीएसएनएल के 63, इंडियन बैंक के 46, सेंट्रल बैंक के 12, केनरा बैंक छह, पंजाब नेशनल बैंक 18, सिंडिकेट बैंक 7, स्टेट बैंक के 72 ,बड़ौदा यूपी 141, यूनियन बैंक 141 मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत संपन्न हो जाने पर प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिंह ने सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed