फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Discharge your responsibilities in a disciplined manner, all heads of departments

अनुशासित तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करें समस्त विभागाध्यक्ष

Sat, 08 Jan 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Discharge your responsibilities in a disciplined manner, all heads of departments
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में आचार संहिता लागू होने के उपरांत जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने समस्त विभागाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिया कि चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाना है। जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जाना है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षो को निर्देश दिया कि अनुशासित तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी दशा में मुख्यालय से बाहर बिना अनुमति कोई अधिकारी नहीं जाएगा। जिस अधिकारी को जो जिम्मेदारी दी गई है। उस जिम्मेदारी के प्रति ईमानदारी से कार्यों को पूर्ण करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यों के प्रति लापरवाही किसी भी दशा में क्षम्य नहीं की जाएगी। यदि किसी भी अधिकारी से संबंधित शिकायत पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन निश्चित रूप से किया जाना है।
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी के बढ़ते हुए प्रकोप को ध्यान में रखते हुए अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं और अपने आसपास के लोगों को भी मास्क लगाने के प्रति जागरूक करें। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी एवं समस्त अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय बनाते हुए चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित सभी जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed