फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dirty water flowing on the road due to lack of cleanliness

Mau News: सफाई नहीं होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी

Wed, 24 May 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Dirty water flowing on the road due to lack of cleanliness
घोसी।स्थानीय नगर के पट्टी मुहम्मद उर्फ काजीपुरा में प्रशासन की उपेक्षा से नाली की साफ सफाई नहीं होती है। इससे गंदा पानी सड़क पर बहता है। इसके कारण क्षेत्रीय लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार लोगों की उपेक्षा से आजिज गांव वालों ने नाराजगी है। लोगों ने नाली की मरम्मत जल्दी कराकर जल निकासी की सुचारु व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय नगर के पट्टी मुहम्मद उर्फ काजीपुरा मुहल्ले के दलित बस्ती में स्थित नाली साफ की सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर बहता है। संकरी नाली होने के चलते पानी का बहाव नहीं होता है। इस संबंध में मुहल्ले की सविता देवी एवं ओमप्रकाश रंजन ने नाली की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। वहीं अविनाश कुमार एवं बद्री प्रसाद ने भी जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग किया है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सिंह का कहना है कि नगर पंचायत के नये बोर्ड के गठन के बाद नाली की मरम्मत करने के साथ ही अन्य माध्यम से जल निकासी की व्यवस्था करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed