फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Director General BASIC sought report of FIR registered against fake teachers

महानिदेशक बेसिक ने फर्जी शिक्षकों के खिलाफ दर्ज एफआईआर की मांगी रिपोर्ट:

Wed, 20 Jul 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Director General BASIC sought report of FIR registered against fake teachers
मऊ। एसटीएफ के चिह्नित फर्जी कागजात पर नौकरी कर रहे तीन शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की रिपोर्ट महानिदेशक बेसिक शिक्षा ने बीएसए से मांगी है। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर एसटीएफ को शिकायतें मिली थीं। एसटीएफ ने प्रदेश से 176 फर्जी शिक्षकों की सूची जारी की जिनमें तीन जिले के भी हैं। जारी सूची में जिले में कुशीनगर से स्थानांतरित होकर आई सहायक अध्यापिक अमृता सिंह, प्राथमिक विद्यालय मुहम्मदाबादगोहना में सहायक अध्यापक अश्वनी कुमार यादव और प्राथमिक विद्यालय जमीन क्षेत्र में हीरामन राम सहायक अध्यापक के नाम दर्ज हैं। महानिदेशक ने 30 जून 2022 तक फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी कर रहे फर्जी शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया था। लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई। ऐसे में महानिदेशक ने जिलाधिकारी से सहयोग लेकर और जनपद समिति की बैठक बुलाकर इन फर्जी शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा है। बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कुशीनगर से स्थानांतरित होकर आई सहायक अध्यापिक अमृता सिंह के खिलाफ शिकायत जांच में झूठी पाई गई है। सहायक अध्यापक अश्वनी कुमार यादव और हीरामन राम के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed