फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Digging of Amrit Sarovars started in seven villages

सात गांवों में अमृत सरोवरों की खोदाई शुरू

Wed, 08 Jun 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Digging of Amrit Sarovars started in seven villages
मऊ। जनपद की सभी 671 ग्राम पंचायतों में एक-एक अमृत सरोवर का चयन किया गया है। सात ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवरों की खोदाई का काम शुरु कर दिया गया है। पंचायती राज निदेशालय से जनपद के सभी ग्राम पंचायतों की संख्या के 15 प्रतिशत अतिरिक्त सरोवरों का चयन करने का शासनादेश जारी हुआ है। जिला प्रशासन अब इन ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवरों के चयन की प्रकिया शुरु कर रहा है। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार हर ग्राम पंचायतों में एक एक अमृत सरोवर का चयन कर उसकी खुदाई कराने की योजना संचालित कर रही है। इसके तहत सरोवर की खुदाई मनरेगा योजना से मजदूरों से कराई जानी है। सरोवर की खुदाई के बाद उसके चारों तरफ पौधरोपण किया जाएगा। लोगों को टहलने के लिए पथ वे का निर्माण कराया जाएगा। लोगों को बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था की जाएगी। अमृत सरोवर पर प्रकाश की भी व्यवस्था की जाएगी। सरोवर में पानी भरने और पानी बाहर निकालने की अलग अलग व्यवस्था भी की जाएगी। इन सरोवर में नाबदान अथवा बाहर का गंदा पानी नहीं जाने दिया जाएगा। सरोवर की खुदाई मनरेगा मजदूरों से कराई जाएगी जिससे उन्हें रोजगार भी मिलेगा। अन्य कार्यों के लिए ग्राम पंचायत निधि से खर्च किया जाएगा। सरोवर खुदाई पर आने वाले खर्च की धनराशि ग्राम पंचायतें तय करेंगी। सरोवर की खोदाई करते समय इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि इसमें साल भर पानी भरे होने से भगर्भ जल संवर्धन भी होता रहे। जिला पंचायत राज अधिकारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में एक एक अमृत सरोवर की खुदाई कराई जानी है। सभी ग्राम पंचायतों में इनका चयन हो गया है। सात ग्राम पंचायतों में सरोवरों की खुदाई प्रारंभ हो गई है।शेष ग्राम पंचायतों में भी जल्दी ही खुदाई शुरु करा दी जाएगी। कुल ग्राम पंचायतों की संख्या के 15 फीसदी अतिरिक्त सरोवरों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed