{"_id":"5eff684f8ebc3ea11721ae88","slug":"dig-directed-to-inspect-dohghat-police-station-mau-news-vns5337769119","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरीघाट थाने का निरीक्षण का डीआईजी ने दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरीघाट थाने का निरीक्षण का डीआईजी ने दिया निर्देश
विज्ञापन
मऊ। पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुभाष चन्द्र दुबे ने शुक्रवार को जिले के दोहरीघाट थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना स्तर पर बने कोविड केयर हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर उपलब्ध उपकरणों यथा थर्मल स्कैनर, पल्स ऑक्सीमीटर, सैनिटाइजर आदि की जांच किया। निरीक्षण के बाद डीआईजी ने थानाध्यक्ष को नियमित रूप से खुद के साथ पुलिस कर्मचारियों की स्क्रीनिंग करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा थाने पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को डीआईजी सुभाषचंद्र दुबे ने संबोधित कर आवश्यक आदेश और टिप्स दिया। बोले ड्यूटी के दौरान संपूर्ण कार्य को करना है, लेकिन ध्यान रखना है कि खुद को कोरोना संक्रमण से बचाना है। उन्होंने कार्यालय के रजिस्टरों के साथ अभिलेखों का अवलोकन किया।
बोले 31 मार्च 2020 के पहले के सभी लंबित विवेचनाओं को साक्ष्य के आधार पर अतिशीघ्र निस्तारित करें। जिन मामलों में में आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल नहीं किया गया है, उसे यथाशीघ्र दाखिल कराने की व्यवस्था करें। अवैध असलहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक माह में हुई रिकवरी और अवैध असलहों के साथ पकड़े गए लोगों को विरुद्घ आवश्यक विधिक कार्यवाही करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
कोविड-19 के संबंध में शासन द्वारा जारी सभी गाइडलाइन का पालन करने और कराने और कराने का भी निर्देश दिया। बोले नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करें। थाना निरीक्षण के बाद डीआईजी जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य और अन्य राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक किए। इस दौरान उन्होंने माफियाओं और उनके सहयोगियों के विरुद्घ कड़ी विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।