फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Difficult to walk on potholed road

Mau News: गड्ढों से भरी सड़क पर चलना हुआ कठिन

Sun, 26 Mar 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Difficult to walk on potholed road
दुबारी।फतेहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के गजियापुर बंधा चट्टी से अहिरुपुर तक प्रधानमंत्री ग्राम योजना के तहत बनी सड़क एक वर्ष से गड्ढों में तब्दील हो गई है।सड़क इतनी बदहाल है कि वाहन चालकों और पैदल राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है।दो वर्ष पूर्व इस सड़क की मरम्मत कराई थी। लेकिन जिम्मेदारों द्वारा मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति करने के चलते आठ महीने बाद ही गिट्टीयां उखड़ने लगीं।धीरे धीरे बड़े बड़े गड्ढे बन गए। दो जिले (मऊ, बलिया) के गांवों को जोड़ने वाली इस सड़क पर हर रोज सैकड़ो लोग आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

कुंवर श्याम नारायण सिंह, सतेंद्र यादव, लालबहादुर गौतम, शिवमूरत साहनी, जितेंद्र कुमार, चंद्रभान यादव, रामनाथ प्रसाद, नखड़ू पासवान आदि प्रधानों का कहना है कि गड्ढे में तब्दील हुई सड़क लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है।आए दिन बाइक सवार सड़क के गड्ढों में फंसकर घायल हो रहे हैं। वहीं मार्ग पर लोगों का पैदल चलना भी दुश्वार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed