{"_id":"66fdc6ec72d910a115070794","slug":"different-programs-will-be-organized-in-90-days-mau-news-c-295-1-mau1001-118559-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा का रखें ध्यान : जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा का रखें ध्यान : जिलाधिकारी
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में मंगलवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज 5) के संबंध में बैठक आयोजित हुई। जिसमें महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान को लेकर ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने बताया कि प्रदेश में मिशन शक्ति फेज 5 के तहत विशेष अभियान तीन अक्टूबर सेशुरू किया जाना है। इस दौरान महिलाओं- बच्चों को विधि द्वारा प्रदत्त अधिकार तथा महिलाओं और बच्चों से संबंधित योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार व जन जागरूकता जनमानस के मध्य की जाएगी। बैठक के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के लिए विभाग बार प्रस्तावित कार्य योजना शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई है।
90 दिन में आयोजित होंगे अलग अलग कार्यक्रम
मऊ। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि 90 दिवस की अवधि के दौरान 10-10 दिवस के 9 विशेष अभियान इस दौरान संचालित किए जाएंगे। प्रथम 10 दिवस में ऑपरेशन गरुड़,11 से 20 दिवस के बीच ऑपरेशन शील्ड, 21 से 30 दिवस के बीच ऑपरेशन डिस्ट्रॉय, 31 से 40 दिवस के बीच ऑपरेशन बचपन, 41 से 50 दिवस के बीच ऑपरेशन खोज, 51 से 60 दिवस के बीच ऑपरेशन मजनू, 61 से 70 दिवस के बीच ऑपरेशन नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा।