फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Did not get money for liquor and hanged his life

शराब के लिए पैसा न मिलने पर फंदे पर लटककर दी जान, रात में ही छत से कूदकर जान देने की दे रहा था धमकी 

Sat, 08 Aug 2020 11:42 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 08 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Did not get money for liquor and hanged his life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के काझा गांव में शुक्रवार रात एक व्यक्ति ने शराब के लिए पैसा नहीं मिलने पर फंदे से लटककर जान दे दी। लोगों को घटना की जानकारी शनिवार सुबह हुई। काझा गाव निवासी श्याम प्रसाद खरवार (50) टैक्सी चलाता था। वह शराब का आदी था।  

विज्ञापन


शुक्रवार की शाम को उसने पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। लेकिन मिला नहीं। इस पर रात में ही वह छत से कूदकर जान देने की धमकी दे रहा था, लेकिन किसी तरह लड़कों ने समझाकर शांत कराया। इसके बाद श्याम प्रसाद रात में खाना खाकर सोया लेकिन सुबह बिस्तर पर नहीं मिला। घर के लोग उसे ढूंढ रहे थे।
विज्ञापन


शनिवार सुबह लोग गांव के बाहर टहलने निकले तो बिजली की केबिल के फंदे पर लाश लटकती दिखी। उसकी पहचान श्याम प्रसाद के रूप में हुई। लोगों ने इसकी सूचना घर वालों तथा पुलिस को दी। इसके बाद काझा चौकी इंचार्ज ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। इस बाबत थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed