फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   dicector and customer clashed at petrol pump

Mau News: पेट्रोल पंप पर भिड़े संचालक और ग्राहक

Wed, 16 Apr 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
dicector and customer clashed at petrol pump
मझवारा। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा क्षेत्र के इंदारा मोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर मंगलवार की शाम 7 बजे एक बाइक चालक और पेट्रोल पंप संचालक के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन

दोनों पक्षों में मारपीट के कारण पेट्रोल पंप और सड़क पर करीब आधे घंटे तक भगदड़ की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर पहुंची घोसी कोतवाली पुलिस ने लोगों को खदेड़ते हुए दोनों पक्षों को पुलिस कोतवाली लेकर चली गई।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के लखनी मुबारकपुर निवासी युवक गुलशन कुमार मंगलवार की शाम करीब सात बजे मझवारा बाजार के इंदारा मोड स्थित घोसी मझवारा मार्ग पर एक पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए गया हुआ था। युवक ने बताया कि कम तेल डालने पर जब उसने विरोध किया तो पंप संचालक भड़क गए और अपने साथियों के साथ कमरे में बंद कर मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर पेट्रोल पंप संचालक प्रभाकर सिंह ने आरोप लगाया कि युवक तेल लेने के बाद सेल्समैन से अभद्रता और गाली गलौज करने लगा। पंप संचालक ने इस दौरान उसकी तीन लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन व दो लाख रुपये का ब्रेसलेट छीनकर भागने का भी आरोप लगाया है। इस मामले घोसी कोतवाल मनोज सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed