फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dharna at Kotwali Gate

Mau News: मिशनरी संचालक को हिरासत में लेने पर महिलाओं ने कोतवाली गेट पर धरना दिया

Sat, 09 Sep 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Dharna at Kotwali Gate
मुहम्मदाबाद गोहना। क्यामपुर गांव में ईसाई मिशनरी द्वारा धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में विश्व हिंदू महासंघ के मंडल प्रभारी द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को संस्था के संचालक को हिरासत में ले लिया। लेकिन इसके विरोध में शुक्रवार को लोगों ने मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली का घेराव किया। संचालक को छोड़ने की मांग की। लगभग दो घंटे तक कोतवाली गेट पर धरना देने के बाद लोग वापस चले गए।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के क्यांमपुर गांव में काफी दिनों से ईसाई मिशनरी अभियान चलाए हुए हैं। प्रार्थनासभा कर क्षेत्र के लोगों को प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करते हैं। इसको लेकर हिंदू महासंघ के मंडल प्रभारी आशुतोष सिंह ने ईसाई मिशनरी पर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में चार दिन पूर्व मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को संस्था के संचालक फादर विनीत विंसेंट को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

फादर को हिरासत में लेने की सूचना पर शुक्रवार को क्षेत्र की सैकड़ों महिला-पुरुष और बच्चे कोतवाली पहुंच गए और संचालक को छोड़ने की मांग करने लगे। कोतवाली गेट पर धरना पर बैठे लोगों को कोतवाल ने समझा-बूझकर वापस किया। हालांकि विरोध करने आए लोगों ने कहा कि प्रार्थनासभा में रोग-दोष दूर किए जाते हैं। हालांकि महिलाओं के प्रदर्शन के बावजूद भी पुलिस ने आरोपी संचालक को कोतवाली में बैठा रखा है। इस बारे में पूछे जाने पर कोतवाली प्रभारी संजय त्रिपाठी का कहना है कि आज मतगणना के कारण जिला मुख्यालय पर व्यस्त हूं। मतगणना समाप्त होने के बाद संस आरोपी संचालक से पूछताछ कर उचित करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed