फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dhanteras today, decorated market

धनतेरस आज, सज गए बाजार

Sun, 04 Nov 2018 10:30 PM IST
mau
mau Updated Sun, 04 Nov 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras today, decorated market
धनतेरस के लिए रविवार को नगर में सजी दुकानें। - फोटो : mau
धनतेरस की पूर्व संध्या पर बाजार पूरी तरह गुलजार रहा। पर्व को लेकर सोने-चांदी, धातु के बर्तन, इलेक्ट्रानिक आदि के दुकान सजे दिखे। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानों को आकर्षक बनाया गया था। धनतेरस के कारण भीड़-भाड़ तथा परेशानी से बचने के लिए कुछ लोग एक दिन पूर्व ही सामानों की बुकिंग कराते देखे गए। बाजारों में चहल पहल रहने से जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन


धनतेरस की पूर्व संध्या पर नगर के चौक, सहादतपुरा, रौजा सहित प्रमुख बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बर्तनों की दुकानें सज गई हैं तो सर्राफा की दुकानों में भी चहल-पहल रही। धनतेरस पर लोग नई चीजों की खरीदारी को शुभ मानते हैं। धनतेरस की पूर्व संध्या पर सोने की कीमत 32 हजार 500 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा चांदी 390 रूपये प्रति 10 ग्राम रही। सोने के आभूषण, सिक्के, चांदी के सिक्के, चांदी की मूर्ति व बर्तन की ज्यादा मांग रही। नगर के सराफा कारोबारी विजय सर्राफ ने बताया कि अंगूठी, टप्स, चांदी की मूर्ति आदि की बिक्री हो रही है। जेवर की शुद्धता की पहचान हालमार्क, दुकान का सिंबल अच्छी तरह देखकर करें। इसके अलावा धनतेरस पर शॉपिंग मॉल, शो रूम के संचालकों ने तरह-तरह की स्कीमें बनाई हैं। दो से तीन हजार तक की खरीद पर पांच से एक हजार तक का सामान मुफ्त देने की योजना चल रही है।
विज्ञापन


क्राकरी, सजावटी, चीनी, दाल, पैकेट बंद आदि सामानों पर भी छूट की स्कीमें चलाई जा रही हैं। धनतेरस पर्व पर वाहनों की खरीद को शुभ माना जाता है। इसके लिए दो पहिया, तीन पहिया वाहनों के शो-रूम पर एडवांस बुकिंग चल रही थी। अंसारी टीवीएस संचालक सादाब अंसारी ने बताया कि वाहनों पर हैंडसेट, चांदी के सिक्के का आफर देने की योजना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed