{"_id":"6165bc4d8ebc3e05ec3020ad","slug":"deweet-worship-of-kalratri-mau-news-vns6169615135","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों ने किया सप्तम कालरात्रि की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों ने किया सप्तम कालरात्रि की आराधना
विज्ञापन
मऊ। देवी दुर्गा की पूजा पर्व के छठवें दिन मंगलवार को दुर्गा मंदिरों में सप्तम कालरात्रि की आराधना की गई। नगर सहित जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में तड़के से ही मां का पूजन-अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। भक्तों के जयकारे से मंदिर परिसर गूंजता रहा। वहीं घर पर भी आठ दिनों तक अनुष्ठान और व्रत रखने वाले भक्तों ने विधि-विधान से पूजन किया।
नगर के शीतला माता मंदिर, फातिमा तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर, रोडवेज स्थित दुर्गा मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव का अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। इसमें सर्वाधिक संख्या महिलाओं की रही। उधर, आठ दिन तक व्रत रखने वाले भक्तों ने भी घर पर विधि-विधान से मां दुर्गा के सातवें अवतार की पूजा की।
मंदिरों में मां का विधि विधान से पूजन अर्चन करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। मंदिरों में दूर दराज सहित गैर जनपदों से पहुंचे भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से मत्था टेका। कहा जाता है कि नवरात्र में सप्तमी का विशेष महत्व है। मां काली नवरात्र के सातवें दिन मंदिरों में विराजमान होती हैं। उधर नगर, सहित जिले के विभिन्न इलाकों में दुर्गा प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के बाद चहल-पहल बढ़ गई है। नगर के बने दुर्गा पंडालों को देखने और मां के दर्शन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में लोगों के आने से देर शाम तक मेला जैसा दृश्य रहा।