फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Devotees worship

दूध-लावे से की नाग देव की पूजा

Thu, 20 Aug 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 20 Aug 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
Devotees worship
नागपंचमी पारंपरिक रूप और श्रद्घा से समस्त जनपद में मनाई गई। लोगों ने दूध और लावा का चढ़ावा चढ़ाकर नाग देवता की आराधना की।
विज्ञापन



 प्रसिद्घ शिवालयों और मंदिरों पर नाग देवता की पूजा के लिए श्रद्घालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। अखाड़ों और विभिन्न जगहों पर परंपरा से जुड़े खेलों के आयोजन का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। दंगल,खो-खो और कबड्डी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 


प्रत्येक वर्ष श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर कई पौराणिक  कथाएं प्रचलित हैं।


ऐसा माना जाता है कि यह पर्व भगवान शिव के गले की शोभा कहे जाने वाले नाग देवता की पूजा की है। नाग पूजा भगवान विष्णु और प्रभु शिव से जुड़ी पौराणिक कथाओं पर आधारित है। लेकिन इसे मनाने का मूल प्रयोजन सर्पों से रक्षा की कामना करना है। मान्यता है कि इस मौके पर महिलाएं नागदेवता को दूध और लावा चढ़ा कर पूजा करती हैं। साथ ही घरों में तरह-तरह के पकवान भी पकाए जाते हैं।
विज्ञापन



 इन्हीं परंपराओं को देखते हुए बुधवार को नागपंचमी के मौके पर नाग पूजा करने के साथ ही खेलों का आयोजन किया गया।


नगर के ब्रह्मस्थान, भीटी शिवमंदिर, मठिया टोला शिवाला, सहादतपुरा शिवमंदिर, नागाबाबा कुटी, हनुमानघाट, दशई पोखरा और शीतला माता धाम, गुरादरी धाम, वनदेवी धाम सहित विभिन्न मंदिरों पर पूजन अर्चन के लिए क्षेत्रवासियों की जबरदस्त भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोझी बाजार संवाददाता के अनुसार नागपंचमी के पर्व पर क्षेत्र के बेलभद्रपुर,रामपुर, पिउवांताल, टेघना, टकटेहुआं, रामपुर, बडऱांव, कुड़हनी और खिजिरपुर जैसे गांवों में पर्व को लेकर उल्लास का माहौल रहा।


इंदारा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कसारा, रईसा, पिपरोता, महुआर, बसगितिया, सेनुराइच, लैरोदोनवार, भांवरकोल, भेलाबांध, इंदारा और अली नगर आदि गांवों में विभिन्न स्थानों पर भी दंगल का आयोजन हुआ।जिसमें युवाओं ने जमकर जोरआजमाइश की।रतनपुरा संवाददाता के अनुसार  क्षेत्र के नगवा, बीबीपुर, गाढ़ा, रतनपुरा, मुबारकपुर, धर्मागतपुर, गुलौरी, जोगापुर, दतौड़ा, खोहिया सहित विभिन्न इलाकों में नागपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गांवों में कबड्डी तथा पारपंरिक खेलों की धूम रही।


 रानीपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के रानीपुर , पलिया गोकुलपुरा, काझा ,अमारी , कसारी ,खुुरहट फतेहपुर आदि गांवों में नागपंचमी के अवसर पर लोगों ने नाग देवता की पूजा की। इस अवसर  गावों में पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन हुए। 


अमिला संवाददाता के अनुसार कस्बा सहित क्षेत्र के जलालीपुर, भटमीला, उसुरी, अमिला, सोनाडीह, सरयां, बरकोला सहित विभिन्न इलाकों में नाग पंचमी का उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया।


कोपागंजः कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में नागपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कई स्थानों पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कोपागंज कस्बा स्थित प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता पहलवानों को पुरस्कार प्रदान किया गया।



दोहरीघाटः नाग पंचमी के अवसर पर  कस्बे  स्थित नटवीर बाबा के स्थान पर कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दूर दराज सहित विभिन्न इलाकों से आए पहलवानों ने एक दूसरे को पटखनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed