फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Development was Rai Sahib's philosophy of life: Dr. Sudha

विकास था राय साहब का जीवन दर्शन : डॉ. सुधा

Fri, 07 Aug 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Development was Rai Sahib's philosophy of life: Dr. Sudha
जिला अस्पताल ​में स्व.कल्पनाथ राय की पुण्यति​थि पर उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण करतीं उनकी पत्नी 
मऊ। जनपद के ‘’शिल्पी’’ और ‘’विकास पुरुष’’ के रूप में विख्यात पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय की 27वीं पुण्यतिथि गुरुवार को पूरे जिले में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। जिला चिकित्सालय परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विकास कार्यों को याद किया।उनकी पत्नी डॉ. सुधा राय ने कहा कि राय साहब का जीवन दर्शन सिर्फ जनपद का विकास था।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय स्थित प्रतिमा पर उनकी पत्नी एवं अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुधा राय तथा पुत्री वैष्णवी राय ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके अलावा कोपागंज, सेमरी जमालपुर, पतिला तथा रामरती देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्थापित उनकी प्रतिमाओं पर भी लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. सुधा राय ने कहा कि कल्पनाथ राय के विकास कार्य और रचनात्मक सोच सदैव समाज का मार्गदर्शन करती रहेगी। उन्होंने कहा कि राय साहब ने अपने राजनीतिक जीवन में कभी जाति और धर्म की राजनीति नहीं की, बल्कि विकास और जनकल्याण को ही सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके द्वारा शुरू किए गए निर्माण और विकास कार्य आज भी उनकी दूरदर्शी सोच के साक्षी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्री वैष्णवी राय ने कहा कि विकास की क्रांति विरले ही जन्म लेती है और समाज के लिए मिसाल बन जाती है। उन्होंने कहा कि कल्पनाथ राय की विकासवादी सोच, उनके मूल्य और जनसेवा के संकल्प को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि समाज को सकारात्मक दिशा मिलती रहे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अवनीश कुमार सिंह, स्वामीनाथ राय, घनश्याम सहाय, उदय प्रताप राय, रामनिवास राय, प्रहलाद राय, तैयब खान और सुखचैन राव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed