फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Development blueprint drawn in first meeting of gram panchayat

ग्राम पंचायत की पहली बैठक में निर्वाचित प्रतिनिधियों ने खींचा विकास का खाका

Thu, 27 May 2021 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Development blueprint drawn in first meeting of gram panchayat
रतनपुरा विकासखंड के कुल 77 में से 67 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत की बृहस्पतिवार को हुई पहली बैठक में ग्राम प्रधानों ने अपने सदस्यों एवं सचिव के साथ मिलकर विकास का खाका तैयार किया। कोरोना के चलते पैदा हुई स्थिति पर चिंता जताई और एकजुट होकर महामारी को मात देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि महामारी से बचाव पर कार्य किया जाएगा। बंदी के चलते कोई भूखा न रहे ,इस निमित्त लगभग सभी गांवों में कार्य योजना बनाई गई। पहली बैठक के दौरान प्रधानों में खासा उत्साह देखा गया, खासकर जो पहली बार प्रधान निर्वाचित हुए हैं। ग्राम पंचायत सदस्यों ने भी राजनीतिक मतभेद भुलाकर एक साथ कदम से कदम मिलाकर गांव के विकास में अपने योगदान का वादा किया। खराब मौसम के बावजूद हल्की बूंदाबांदी के मध्य बैठक में प्रधानों एवं सदस्यों का उत्साह चरम पर था लेकिन जिन 10 ग्राम पंचायतों में कोरम के अभाव में न तो शपथ ग्रहण कर पाए और न पहली बैठक हो पाई, वहां मायूसी का माहौल रहा। कुल मिलाकर सभी ग्राम पंचायतों में विकास का वादा कर निर्वाचित प्रधानों की पहली बैठक के प्रति ग्रामीणों में भी पहली बैठक में विकास का कैसा खाका खींचा गया इसे लेकर भारी उत्सुकता रही।
विज्ञापन

मधुबन ब्लॉक दोहरीघाट की ग्रामसभा दरगाह की पहली बैठक नव निर्वाचित ग्राम प्रधान सुशीला वर्मा की अध्यक्षता में कम्पोजिट विद्यालय दरगाह के प्रांगण में बृहस्पतिवार को आयोजित हुई। जिसमें नई समितियों के गठन के साथ अगले साल भर के लिए गांव के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार की गयी। ग्राम पंचायत अधिकारी प्रसन्ना पाठक ने ग्राम पंचायत अधिनियम 1947 के धारा 29 के तहत गांव के विकास कार्यों को गति देने के लिए नियोजन एंव विकास, शिक्षा, निर्माण, स्वास्थ एंव कल्याण, प्रशासनिक, जल प्रबंधन एंव जैव विविधिता कुल सात समितियों के गठन का प्रस्ताव रखा जिसके अध्यक्ष एंव सदस्यों का चुनाव सर्व सम्मति से किया गया । बैठक में वर्तमान कोरोना महामारी से निपटने के लिए नव निर्वाचित सभी 12 सदस्यों ने एक सुर से ग्राम प्रधान के साथ मिल कर गाँव में साफ सफाई एंव लोगों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर बल दिया। ग्राम पंचायत सदस्य राजू ने गाँव में नालियों की दुर्दशा का हवाला देते हुए इसे पहली प्राथमिकता देने की बात कही जिसका सभी ने एक सुर में समर्थन किया जिस पर ग्राम प्रधान ने सबसे पहले इसी दिशा में काम कराये जाने का भरोसा दिलाया । इस मौके पर प्रधान प्रितिनिधि लक्ष्मण वर्मा, सुजीत गुप्त, अवधेश वर्मा, सुनील वर्मा, पवन कन्नोजिया, उषा देवी, सोनू, अनुज आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed