फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Detention yard not built, more than 1500 vehicles parked in 12 police stations getting spoiled

Mau News: नहीं बना डिटेंशन यार्ड, खराब हो रहे 12 थानों में खड़े 1500 से अधिक वाहन

Wed, 08 Jan 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Detention yard not built, more than 1500 vehicles parked in 12 police stations getting spoiled
मऊ। सीज वाहनों को सुरक्षित खड़ा करन के लिए अब तक जनपद में डिटेंशन यार्ड नहीं बनाया जा सका है। शासन से पत्र मिलने के एक साल बाद भी वाहनों को खड़ा करने के लिए सीसी कैमरे से लैस डिटेंशन यार्ड की चहारदीवारी तक नहीं बन पाई है। एआरटीओ और यातायात पुलिस द्वारा सीज किए गए वाहन थाना परिसर, पुलिस लाइन, रोडवेज बस स्टैंड परिसर में खुले में खड़े रहते हैं। जनपद के 12 थानों में खड़े लगभग 1500 से अधिक वाहन खुले आसमान में खड़ा किए गए हैं। जब तक वाहन स्वामी चालान भरकर छुड़ाता है तब तक वाहन धूप और बारिश से खराब हो जाते हैं। इन वाहनों से कोई उनके पार्ट्स खोल ले जाए इसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। डिटेंशन यार्ड एक तरह का सरकारी टैक्सी स्टैंड है। सीज वाहन को छुड़ाने के साथ वाहन खड़ा करने का भी किराया लगेगा। वाहन स्वामी जब तक वाहन नहीं छुड़ा लेता तब तक किराया देना होगा। बड़े छोटे वाहनों के लिए अलग अलग शुल्क लेने की योजना है। निर्माण के लिए परिवहन विभाग बीते 10 माह से जमीन चिह्नित करने जुटा है। डिटेंशन यार्ड बनने के बाद चेकिंग के दौरान पकड़े सीज किए गए बड़े वाहनों को एक सप्ताह में 1000 या 500 रुपये देने होंगे। फिर एक सप्ताह बाद प्रतिदिन के हिसाब से 150 रुपये शुल्क देना होगा। कार या अन्य चार पहिया वाहनों को पहले सप्ताह में 1000 रुपये और फिर उसके बाद 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जमा करन होगा। बाइक के लिए पहले सप्ताह में 100 रुपये और उसके बाद रोजाना 50 रुपये देय होगा। इस नियम के लागू होने से वाहन चालकों में यातायात नियमों को तोड़ने के आंकड़ों में कमी दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन

थाना वाहनों की संख्या
कोपागंज 57
घोसी 280
दोहरीघाट 95
मधुबन 126
रामपुर 42
हलधरपुर 4
शहर कोतवाली 125
सरायलखंसी 170
दक्षिण टोला 50
रानीपुर 145
मुहम्मदाबाद गोहना 164
चिरैयाकोट 13
डिटेंशन यार्ड के लिए सदर तहसील के कंधेरी में जमीन मिली है। अभी वहां चहारदीवारी का काम कराना है, जो जल्द ही शुरू हो जाएगा। अब सीज किए गए और लावारिस वाहन थानों में खड़ा न करके डिटेंशन यार्ड में एक जगह खड़े किए जाएंगे।
विज्ञापन

- अंजनी कुमार पांडेय
- सीओ ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed