{"_id":"6179a1b51e194d77c22ad3a2","slug":"deployment-of-doctor-but-pharmacist-is-treating-mau-news-vns6196419125","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर की तैनाती, लेकिन इलाज कर रहा है फार्मासिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर की तैनाती, लेकिन इलाज कर रहा है फार्मासिस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज को लेकर कितनी सक्रियता बरती जा रही है। इसका ज्वलंत उदाहरण कोपागंज ब्लॉक के कुर्थीजाफरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर देखने को मिल रहा है। यहां चिकित्सक के तैनाती के बावजूद आने वाले मरीजों का उपचार फार्मासिस्ट द्वारा किया जा रहा है। दरअसल तैनात चिकित्सक अस्पताल में आते ही नहीं है। ऐसे में मरीजों का उपचार मौजूद रहने वाले फार्मासिस्ट द्वारा किया जाता है। कई बार चिकित्सक के न रहने पर गंभीर मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इसको लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की, बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। कुर्थीजाफरपुर जिले की दसवी नगर पंचायत के् रूप में एक वर्ष पूर्व शामिल हो चुका है। यहां 15 हजार की आबादी को चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया कराने के लिए चार बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है। यहां एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट, एक आयुष चिकित्सक, तीन महिला स्वास्थ्य कर्मी सहित दस कर्मचारियों की तैनाती है। बावजूद यहां तैनात चिकित्सक अक्सर अस्पताल से अनुपस्थित रहते है। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों का उपचार फार्मासिस्ट द्वारा किया जा रहा है। समस्या को लेकर स्थानीय निवासी ओमप्रकाश गुप्ता, विवेकानंद, विनोद मद्देशिया और मनोज यादव का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ केंद्र है लेकिन कोई सुविधा नहीं है डॉक्टर तैनात है लेकिन वे कभी भी आते नहीं हैै। जिसके चलते अधिकांश मरीजों को इलाज के लिए कोपागंज या जिला मुख्यालय की ओर भागना पड़ रहा है।
मामला संज्ञान में है। लापरवाह प्रभारी चिकित्साधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में है। लापरवाह प्रभारी चिकित्साधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।