फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tips to avoid digital arrest and OTP fraud

Mau News: डिजिटल अरेस्ट और ओटीपी फ्रॉड से बचने के दिए गए टिप्स

Tue, 06 Oct 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Tips to avoid digital arrest and OTP fraud
रेलवे स्टेशन साइबर अभाव से बचाव को लेकर यात्रियों  को जागरूक करती साइबर थाने की टीम के सदस्य। स
मऊ। साइबर अपराध जागरूकता माह के तहत सोमवार को मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

साइबर सेल की टीम ने स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों और रेल कर्मचारियों को तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति सतर्क किया।
साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेष सिंह ने बताया कि टीम ने ओटीपी फ्रॉड, बैंक खाते से संबंधित ठगी, फर्जी जॉब ऑफर, लॉटरी और इनाम के नाम पर होने वाली साइबर ठगी के साथ ही हाल के दिनों में सामने आ रहे डिजिटल अरेस्ट जैसे गंभीर साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी।

साइबर टीम ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी अज्ञात या संदिग्ध व्यक्ति के साथ बैंक खाते की जानकारी, एटीएम पिन, यूपीआई पिन या ओटीपी साझा न करें। व्हाट्सएप, एसएमएस और सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त किसी भी संदिग्ध लिंक या एपीके फाइल पर क्लिक करने से बचें।
विज्ञापन

टीम ने बताया कि पुलिस, सीबीआई या कस्टम अधिकारी बनकर की जाने वाली फर्जी वीडियो कॉल अथवा धमकी से घबराने की जरूरत नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed