फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demonstration on not getting allotted land

आवंटित जमीन नहीं मिलने पर किया प्रदर्शन

Sun, 28 Aug 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on not getting allotted land
सरयू नदी का जलस्तर कम होते ही कटान की समस्या बढ़ रही है, बावजूद मधुबन तहसील प्रशासन के जिम्मेदार कटान पीड़ितों की समस्या को लेकर उदासीन रवैया अपनाए हुए है। रविवार को आवंटित जमीन सहित अन्य मांगों को लेकर नाराज कटान पीड़ितों ने दुबारी स्थित जनता इंटर कॉलेज में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। चेताया कि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो तहसील मुख्यालय और जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

मधुबन तहसील क्षेत्र धर्मपुर बिशुनपुर के बिंटोलिया नई बस्ती के कटान पीड़ितों ने दो माह से पांच विद्यालयों शरण लिया है। एक एक कमरे में 10 से 15 परिवार को रहना, उठना बैठना हो रहा है। प्रशासन के तरफ से अभी तक कटान पीड़ितों को कोई सुविधा मुहैया नहीं कराया गया है। रविवार को इससे नाराज सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर कटान पीड़ितों ने जनता शिक्षा निकेतन इंटर कालेज के परिसर में प्रदर्शन किया। कटान पीड़ितों का कहना है कि सरयू नदी के कटान को तहसील प्रशासन द्वारा देखते हुए गांव खाली करने को आदेश किया गया। कहा कि करीब 70 घरों का पुरवा नदी के कटान में बहकर समाप्त हो चुका है। कहा कि विद्यालय के एक कमरे 15 से 18 परिवारों को रख गया है जबकि रहन सहन के लिए भारी समस्या है। धरना प्रदर्शन करने वालों में शंभू, शिवचंद, परीखा लाल, बेचू, नंदू, कैलाश, कृपाल, बासमती, सुधनी, पुष्पा, कमलावती, मालती सहित अन्य कटान पीड़ित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed