फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demonstration of villagers demanding drainage

Mau News: जलनिकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 23 Dec 2023 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers demanding drainage
मझवारा। घोसी ब्लाक के ग्राम पंचायत मझवारा के चकजुनेदपुर में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से नाली गंदा पानी रास्ते पर बह रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को गांव में ही विरोध प्रदर्शन किया। जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे केशव राजभर, बृजेश राजभर, रामनारायण, रीमा राजभर, रोहित राजभर, संतु कुमार, मुन्ना, दिलीप, सीताराम, रघुवीर, शेषनाथ, अमरनाथ, उषा देवी, गोपाल आदि ग्रामीणों ने बताया कि चकजुनेदपुर राजभर बस्ती में जलनिकासी की सुविधा नहीं है। बस्ती में जलभराव से छुटकारा पाने के लिए एक साल पहले लोगों ने अपने अपने घरों के सामने गड्ढा खोदकर पानी इकट्ठा करना शुरू किया। पांच माह पूर्व बरसात के समय गड्ढे ओवरफ्लो होने से गंदा पानी रास्ते में बह रहा है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बताया कि एक सप्ताह पहले सभी एकजुट होकर जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की थी। लेकिन अभी तक कोई कवायद शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed