फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demonstration for road construction, memorandum submitted to DM

Mau News: सड़क बनवाने के लिए प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 15 May 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Demonstration for road construction, memorandum submitted to DM
हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने भीटी नहर रोड और कोपागंज कसारा मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि कोपागंज कसारा और भीटी नहर रोड की स्थिति बेहद खराब है। जगह-जगह सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है, नाले पर बनी पटिया टूटी हुई है। इससे हर दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी नगरपालिका प्रशासन इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। सड़क निर्माण के लिए आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शन करने वालों में सुजीत कुमार सिंह, अमित वर्मा, बृजेश सिंह पटेल, रोशन वर्मा, गौतम बरनवाल, आदित्य रंजन सिंह, आर्यन सिंह, रवि सैनी, अनुराग बरनवाल, दीना सिंह, नीरज बरनवाल, विजय रंजन सिंह, संतोष गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed