फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demonstration done when government doctors did not come to the hospital

सरकारी डाक्टरों के अस्पताल नहीं आने पर किया प्रदर्शन

Thu, 17 Nov 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demonstration done when government doctors did not come to the hospital
नगर पंचायत कुर्थिजाफरपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : MAU
कुर्थीजाफरपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर डाक्टरों के लगातार अनुपस्थित रहने और आसपास व्याप्त गंदगी के विरोध में नगर पंचायत वासियों ने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कोपागंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कुर्थीजाफरपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में दो डाक्टर, एक वार्ड ब्वाय और एक फार्मासिस्ट की तैनाती है। लेकिन अस्पताल में मरीजों को देखने और उन्हें दवाइयां देने की जिम्मेदारी एक मात्र फार्मासिस्ट निभा रहा है। यह स्थिति पिछले कई महीनों से है। अस्पताल में डाक्टर के नियमित रूप से उपस्थित न होने से यहां मरीजों की संख्या भी घटती जा रही है। इस अस्पताल के डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों पर नगर पंचायत और आसपास के गांवों के करीब 15 हजार से अधिक की आबादी के स्वास्थ्य की सुरक्षा का जिम्मा है। अस्पताल के क्षेत्र के अंतर्गत छोटे-बड़े करीब 20 गांव आते हैं। लेकिन अस्पताल में डाक्टर न होने से अधिकांश मरीजों को इलाज के लिए कोपागंज सीएचसी अथवा जिला मुख्यालय जाना पड़ता है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में डाक्टर न होने से सर्वाधिक फायदा आरएमपी डिप्लोमाधारी निजी डाक्टर उठाते हैं। इसके अलावा अस्पताल के चारों तरफ गंदगी व्याप्त है। प्रदर्शन करने वालों में रविंद्र सिंह ,एहसानुल हक़,प्रमोद सिंह,हाजी इजहार शमीम अहमद ,मो तारिक, मो राजेश मौर्या धीरेन्द्र अब्दुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed