फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demonstration done to stop the harvest

कटान रोकने के लिए किया प्रदर्शन

Tue, 20 Oct 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Demonstration done to stop the harvest
कलेक्ट्रेट पर कटान की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन करते मधुबन के बिंनटोलिया गाँव के लोग। - फोटो : MAU
मऊ। कलेक्ट्रेट पर मंगलवार को मधुबन के देवारा धर्मपुर बिंटोलिया गांव के सैकड़ों लोगों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही कटान रोकने और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग को लेकर मुख्य राजस्व अधिकरी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए बाढ़ एवं कटान आपदा संघर्ष समिति धर्मपुर बिंटोलिया के सचिव राकेश कुमार ने कहा कि देवरांचल में स्थित धर्मपुर बिंटोलिया गांव कई सदी पुरानी गांव नदी में समाते जा रहा है। जिसके कारण सैंकड़ो एकड़ भूमि जलमग्न हो गई है। कई लोग बेघर हो चुके हैं। ऐसे में शासन प्रशासन द्वारा किसी भी स्तर पर पीड़ितों की मदद नहीं की जा रही है। ऐसे में धर्मपुर बिंटोलिया गांव के लोगों ने अपना सदियों पुराना गांव बचाने ,नदी में कटकर विलीन मकानों के लोगों को आवासीय जमीन देकर बसाने, परसिया देवार रिंग बांध को गजियापुर मऊ से जोड़ने व बिंटोलिया नई बस्ती, टाड़ी, खैरा, बरकंडा आदि गांव को घाघरा नदी के तीव्र कटान से बचाने के लिए पक्के ठोकर का निर्माण कराने की मांग को धरना प्रदर्शन किया। वहीं भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सुमंत राव भाष्कर ने कहा कि देवरांचल में घाघरा नदी रौंद्र रुप धारण किए हुए है। साथ ही कटान जारी है। गांव के लोग पलायन करते अपने रिश्तेदार, स्कूल और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं लेकिन प्रशासन द्वारा उनकी सुधी नहीं ली जा रही है। ऐसे मेें हम मांग करते हैं कि जिला प्रशासन कटान रोकने के लिए ठोकर बनाए साथ ही पीड़ितों मुआवजा दिया जाए।। धरना प्रदर्शन के दौरान श्रीकांत, अलाउद्दीन, गोपाल भारती, चंद्रिका, दौलत चौहान, रामबदन, रमेश , विनोद, विजय पासपान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed