फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demonstration demanding weavers to restore flat rate system

बुनकरों को फ्लैट रेट की व्यवस्था को बहाल करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Wed, 21 Oct 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Demonstration demanding weavers to restore flat rate system
मऊ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली देने की मांग की गई। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन करते हुए शहर अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मासूम अंसारी ने कहा कि लाकडाउन के पहले से बुनाई उद्योग काफी संकट में रहा है। इस को ध्यान में रखते हुए सरकार को चाहिए कि बुनकरों को एक से पांच किलोवाट तक फ्लैट रेट की व्यवस्था को बहाल करें। ताकि बुनकरों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके और इस बुनाई उद्योग को बचाया जा सके। वहीं अबु बकर अंसारी ने कहा कि सरकार ने वर्तमान में जो शासनादेश जारी किया है उससे बड़े उद्योगपतियों को ही लाभ मिलेगा। छोटे बुनकर जिनके पास पावरलूम की एक दो मशीनें हैं वह बर्बाद हो जाएंगे और वह बड़े उद्योगपतियों की मजदूरी करने पर मजबूर होंगे। कहा कि सरकार को बुनाई उद्योग को एक से पांच किलोवाट तक गृह उद्योग में शामिल करते हुए इन बुनकरों को फिक्स दर पर फ्लैट रेट की व्यवस्था को बहाल करनी चाहिए।
विज्ञापन

वहीं शहर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। इस सरकार में बुनकर, किसान, मजदूर, व्यापारी, छात्र महिलाएं, हर वर्ग परेशान है। कहा कि जब तक कि सरकार को उखाड़ फेंका नहीं जाएगा तब तक प्रदेश की जनता को राहत मिलने वाली नहीं है। धरना प्रदर्शन में नजीर अहमद,रवि खंडेलवाल, सनाउल्लाह ,मोहम्मद, उजैर अहमद,न्याज,मोहम्मद नदीम, आफताब, मनोज ,अजीजुर्रहमान ,वाहिद अली, रेयाज अहमद आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed