{"_id":"0327f201e118ea567d7c328480001d96","slug":"demonstration-by-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार के विरोध में भाजपा का धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार के विरोध में भाजपा का धरना
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Mar 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के नीतियों के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील पर धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए सांसद हरिनारायण राजभर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है।
अपराध का ग्राफ बढ़ने से नागरिक भयभीत हैं। व्यापारियों के साथ आए दिन लूट और हत्याएं की घटनाएं हो रही हैं।
कहा कि सपा सरकार में गरीब मजलूमों का शोषण बढ़ गया है। आए दिन महिलाओं के साथ बलात्कार एवं उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं। शोषण की घटनाएं नहीं रुकी और अपराध पर
अंकुश नहीं लगा तो जिले से ही बड़े आंदोलन की शुरुआत होगी। गरीब मजलूमों की आवाज को भाजपा सड़क से लेकर संसद तक उठाएगी और उन्हें न्याय दिलाएगी।
पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था तार-तार हो गई है। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है। जनता 2017 के चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
सामाजिक न्याय मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार जहां नित्य नए रचनात्मक कार्यों से देश के निर्माण में सकारात्मक कार्य कर रही है वहीं प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त होकर प्रदेश को पीछे ले जा रही है। अरिजीत सिंह ने कहा कि जिले में विकास कार्य का धन गैर जनपदों में भेज दिया गया।
सूखे के नाम पर किसानों को पहले ही एक भी फूटी कौड़ी नहीं मिली और अब राहत के नाम पर भी किसानों को कुछ नहीं मिला। धरने को संबोधित करते हुए विजय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार में सिपाही भर्ती में जबरदस्त धांधली हो रही है। इसकी सीबीआई से जांच होनी चाहिए।
धरने को भाजपा नेता गनेश सिंह, डा. एचएन सिंह, मुन्ना खरवार, अनिल यादव, जलज सिंह, राकेश सिंह, राकेश मिश्रा, घनश्याम गुप्ता, संजय पाण्डेय आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर लक्ष्मी चौहान, राणा यादव, आदित्य सिंह, परमात्मा सिंह, भरत आदि उपस्थित रहे। संचालन आनंद, अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष संतोष ने की।